Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Hindi Poem

सावन थे तुम

मेरे तो, सावन थे तुम, बिन बादल बरसात किए बहार जो लाते थे, मेरे तो, यौवन थे तुम,  पावन पुष्प पुलकित कर पल में, फुहार जो लाते थे, मेरे तो, मनभावन थे तुम,  परम प्रेम प्रमाणित किए बिन जो प्यार जताते थे, मेरे तो, आँगन थे तुम, तेज़ तरुण तुलसी से जो घर-बार सजाते थे, मेरे तो, माधव थे तुम, रात्रि रोज राधा रानी संग जो रास रचाते थे, मेरे तो, प्रारभ थे तुम, निर्मल निश्छल निरूपण मन के पास जो लाते थे, मेरे तो, अंजन थे तुम, नव नयन नभ अयन से बहकर जो निबंध बन जाते थे।   तेरे तो, मनोरंजन थे हम, अमुक अज्ञात अविरल अज्ञान के अश्रु से अंजुली भर आते थे। -मनीष कुमार टिंकू   

तस्वीर

सब कहते हैं, तुम कोई हूर नहीं, मामूली सी हो, कोई मशहूर नहीं। मैं कहता हूँ कि उनका कोई कसूर नहीं, किसी ने देखा ही नहीं मेरी नज़रों से, तेरे चेहरे का वो नूर कभी।  है दोनों जहाँ में न तुमसा कहीं,  हूरों से भी ज्यादा तुम हो हसीं।   सब कहते हैं कि तुम एक झूठा सपना हो, मिथ्या हो, तुम तो बस एक कल्पना हो।  मैं कहता हूँ की सपने भले ही झूठें हों, मुझसे अपने भले ही रूठें हों, कुछ उलटे - सीधे सवाल भी उठें हों,  क्या झूठ है वो मुस्कान मेरी, जब-जब साथ मेरे तुम बैठे हो? है साथ हमारा आज नहीं, हो सात जन्म के बाद सही।  एक दिन जब तुम आजाओगी, सबको सच्चाई बतलाओगी।  प्यास मेरी जो अधूरी होगी, तुम आसुंओ से अपनी बुझाओगी। जब अंतिम सबर भी टूटेगा, मैं रौद्र रुप दिखलाऊंगा। फिर भी सवाल जो फूटेगा, उस दिन सबको बतलाऊंगा -  हो कथा मेरी, तुम व्यथा नहीं, तुम "सत्या" हो, कोई मिथ्या नहीं। मैं हूँ मलंग, तुम सत्संग मेरी, मैं हूँ प्रसंग,  तुम जंग मेरी। दिवाली की "ज्योति" हो तुम,  होली की हो रंग मेरी। तुम हूर नहीं, हो हीर मेरी, हूँ राँझा मैं, तुम पीर मेरी अबआजाओ बन तक़दीर मेर...

उम्मीदों के फूल

फिर किसी मोड़ पे शायद हम मिलें कभी, उस मोड़ पे जहाँ मिलते हैं अजनबी सभी।  उन अधूरी बातों का करूँ ज़िक्र तुमसे, जो घंटों बैठ किया था बेफ़िक्र तुमसे।  कुछ रह गया था बाकी मुझमें, क्या वो तुम थी या मेरे अधूरे सपने? छोड़ गयी थी मुझे अकेला बीच भंवर में  तेरी खातिर बना हूं छैला , अपनी आँखें मीच सँवर मैं।  फिर उन बागों में हम साथ चलें, जहाँ पहली दफ़ा दो हाँथ मिलें।   उन हांथो को फिर चुम सकूँ, मजनू बनकर फिर झूम सकूँ।   फिर कभी ना जाने दूँ तुझको मैं,   बस तेरा बन जाने दूँ खुद को मैं।  क्या मेरे बिखरे ख्वाबों को समेट सकोगी फिर? उम्मीदों के फूल खिलेंगे या बंजर खेत करोगी फिर? -मनीष कुमार टिंकू